InstaMoney Personal Loan Kaise Le – अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है और आप अपने Mobile से Personal Loan Apply करना चाहते हैं, तो InstaMoney App पर Loan Offer Check कर सकते हैं। इस App के जरिए Eligible Users ₹5,000 से ₹1 लाख तक के Personal Loan के लिए Apply कर सकते हैं।

InstaMoney पर Loan Application का Process Online होता है। आपको App में Registration करना होता है, अपनी KYC Details Submit करनी होती हैं और Income से जुड़ी जानकारी देनी पड़ सकती है। Application मिलने के बाद InstaMoney का Lending Partner आपकी Profile Check करता है और Loan Approve होने पर Amount आपके Bank Account में Transfer करता है।
लेकिन Apply करने से पहले एक बात समझ लें: InstaMoney खुद Loan देने वाली NBFC नहीं है। यह एक Loan Service Provider (LSP) है, जो आपको RBI-Regulated Lending Partners से Connect करता है।
इस Article में जानेंगे कि InstaMoney से कितना Loan मिलता है, कौन Apply कर सकता है, Interest Rate और Processing Fee कितनी है और Application Reject होने पर क्या करना चाहिए।
1. InstaMoney App से Loan कैसे मिलता है?

InstaMoney एक Digital Lending Platform है, जहां से आप अलग-अलग Lending Partners के Personal Loan के लिए Apply कर सकते हैं।
इसका मतलब है कि InstaMoney आपकी Application और Documents Collect करके Lending Partner तक पहुंचाता है। इसके बाद Loan Approve करना, Interest Rate तय करना और Amount Disburse करना उस Lending Partner की जिम्मेदारी होती है।
Google Play पर दी गई जानकारी के अनुसार, InstaMoney के साथ Innofin Solutions Private Limited और Aeroflex Finance Private Limited जैसे Lending Partners के नाम दिए गए हैं।
इसलिए Loan Accept करने से पहले अपने Key Fact Statement (KFS) में Lender का पूरा नाम जरूर Check करें।
2. InstaMoney से कितना Loan मिल सकता है?

InstaMoney के जरिए ₹5,000 से ₹1,00,000 तक Personal Loan के लिए Apply कर सकते हैं। हालांकि, हर Applicant को ₹1 लाख का Loan मिलना जरूरी नहीं है।
आपको कितना Amount मिलेगा, यह आपकी Income, Credit Profile, Bank Statement और Lending Partner की Assessment पर निर्भर करता है।
Google Play पर दिए गए Product Details के अनुसार, Loan Repayment के लिए 3 से 12 महीने तक का Tenure बताया गया है।
अगर आपको इससे ज्यादा Amount की जरूरत है, तो Bajaj Finance Personal Loan या Navi App Personal Loan की Eligibility भी Check कर सकते हैं। इनकी Loan Conditions InstaMoney से अलग हो सकती हैं।
3. InstaMoney Loan के लिए कौन Apply कर सकता है?
InstaMoney पर Loan Apply करने से पहले आपको कुछ Basic Eligibility Conditions पूरी करनी होंगी। इसके बाद Lending Partner आपकी Income और Credit Profile के आधार पर Application Check करेगा।
Official Google Play Listing और InstaMoney Support Page पर दी गई जानकारी के अनुसार, सामान्य तौर पर ये Conditions बताई गई हैं:
Age: Google Play Listing पर Applicant की उम्र 21 से 55 साल बताई गई है। हालांकि, Lending Partner के अनुसार Age Limit अलग हो सकती है।
Nationality: Applicant भारत का नागरिक होना चाहिए।
Income: Salaried या Self-Employed Applicants Apply कर सकते हैं। Income और Repayment Capacity Check की जा सकती है।
Bank Account: आपके नाम पर Active Bank Account होना चाहिए।
KYC: Valid PAN Card और Aadhaar Card की जरूरत होगी।
InstaMoney के Support Page के अनुसार, Final Eligibility Lending Partner के Income और Credit Criteria पर निर्भर करती है।
4. कम CIBIL Score पर InstaMoney Loan मिलेगा?
अगर आपका CIBIL Score कम है, तो InstaMoney पर Apply करने से पहले अपनी Credit Report Check कर लेना बेहतर रहेगा।
InstaMoney ने सभी Applicants के लिए कोई एक Fixed Minimum CIBIL Score Publicly नहीं बताया है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर Low CIBIL Applicant को Loan मिल जाएगा।
Lending Partner आपकी Credit History, Existing Loans, Income और Repayment Capacity को देखकर फैसला करता है।
अगर आपकी पुरानी EMI Pending है या Credit Card का Payment बाकी है, तो पहले उसे Clear करने की कोशिश करें। इससे आपकी Credit Profile बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
कम Score के कारण Loan मिलने में परेशानी हो रही है, तो Low CIBIL Score पर Personal Loan लेने के Options के बारे में भी जान सकते हैं।
5. InstaMoney Loan के लिए कौन-से Documents चाहिए?
InstaMoney पर Loan Application पूरी करने के लिए KYC और Income Verification से जुड़े Documents मांगे जा सकते हैं।
Official Support Page पर Aadhaar, PAN और Income Proof का जिक्र किया गया है। जरूरत पड़ने पर Lending Partner Additional Documents भी मांग सकता है।
| Documents | किस काम आएंगे? |
|---|---|
| PAN Card | Identity और Financial Verification |
| Aadhaar Card | KYC और Address Verification |
| Bank Statement | Income और Transaction Check |
| Mobile Number | Registration और OTP |
| Bank Account Details | Loan Disbursal और Repayment |
| Salary Slip / Income Proof | Income Verification, जरूरत पड़ने पर |
Aadhaar Card: KYC Verification के लिए Aadhaar की Details मांगी जा सकती हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि Aadhaar Card से Loan लेने के लिए क्या जरूरी है, तो इससे जुड़ी Guide भी पढ़ सकते हैं।
Bank Statement: Lending Partner आपकी Financial Activity और Repayment Capacity समझने के लिए Recent Bank Statement मांग सकता है।
सभी Documents में नाम और Details एक जैसी रखें, ताकि Verification के समय परेशानी न हो।
6. InstaMoney का Interest Rate कितना है?
InstaMoney पर Interest Rate Lending Partner और Applicant की Credit Profile के अनुसार तय होता है।
Google Play पर दी गई जानकारी के अनुसार, InstaMoney Personal Loan का Interest Rate 24% से 48% सालाना बताया गया है। Repayment Tenure 3 से 12 महीने तक हो सकता है।
| Loan Details | जानकारी |
|---|---|
| Loan Amount | ₹5,000–₹1,00,000 |
| Interest Rate | 24%–48% सालाना |
| Repayment Tenure | 3–12 महीने |
| Processing Fee | 0%–6% + GST |
| Collateral | बिना Security वाला Personal Loan |
ये App Listing पर दी गई जानकारी है। आपका Actual Interest Rate और Charges Loan Offer के अनुसार अलग हो सकते हैं।
Loan Accept करने से पहले KFS में APR, Interest Rate और Total Repayment Amount जरूर Check करें।
अगर आप दूसरे Apps के Interest Rate भी Compare करना चाहते हैं, तो Moneyview Personal Loan और KreditBee Loan की Conditions भी देख सकते हैं।
7. InstaMoney की Application Fee और Processing Fee
InstaMoney पर Loan Apply करते समय दो अलग-अलग तरह के Charges सामने आ सकते हैं। इन्हें समझना जरूरी है, क्योंकि दोनों का काम अलग है।
Application Fee: InstaMoney की Google Play Listing पर Application Fee ₹199–₹299 बताई गई है। Support FAQ के अलग-अलग Pages पर ₹199–₹249 और कुछ जगह Profile के अनुसार ₹499 तक Fee का जिक्र है। इसलिए Payment करने से पहले App में दिखाई गई Exact Fee Check करें। यह Fee Non-Refundable बताई गई है।
Processing Fee: Google Play Listing पर Processing Fee 0% से 6% + GST बताई गई है। InstaMoney के Support Page पर 6% Processing Fee और उस पर 18% GST यानी कुल 7.08% तक Deduction का Example दिया गया है।
एक जरूरी बात: Application Fee देने का मतलब Loan Approval नहीं है। Application Reject होने पर भी यह Fee वापस नहीं मिलने की जानकारी InstaMoney के Support FAQ में दी गई है।
इसलिए किसी भी Fee का Payment करने से पहले उसका Purpose, Refund Policy और Final Loan Terms जरूर पढ़ें।
8. ₹10,000 के InstaMoney Loan पर कितना Repayment होगा?
InstaMoney की Google Play Listing पर ₹10,000 के Loan का एक Example दिया गया है। इससे आप Interest और Processing Fee का अंदाजा लगा सकते हैं।
| Loan Details | Amount |
|---|---|
| Loan Amount | ₹10,000 |
| Annual Interest Rate | 24% |
| Repayment Tenure | 5 महीने |
| Total Interest | ₹1,000 |
| Total Repayment | ₹11,000 |
| Monthly Installment | ₹2,200 |
| Processing Fee (6% + GST) | ₹708 |
| Application Fee | ₹199–₹299 |
इस Example के अनुसार, ₹10,000 के Loan पर 5 महीने में कुल ₹11,000 Repayment करना होगा। इसके अलावा Processing Fee और Application Fee भी अलग से लग सकती है।
ध्यान दें कि यह InstaMoney की Listing में दिया गया Example है। यह हर Customer का Final EMI Schedule नहीं है। Actual Amount और Charges आपके KFS में दिए जाएंगे।
9. InstaMoney App से Loan Apply कैसे करें?

अगर आप InstaMoney से Personal Loan लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए Steps Follow कर सकते हैं।
1. InstaMoney App Download करें
सबसे पहले Google Play Store Open करें और InstaMoney Personal Loan App Search करें। Developer का नाम ROCTOGEN SERVICES PRIVATE LIMITED Check करके Official App Install करें।
2. Mobile Number से Registration करें
App Open करने के बाद अपना Active Mobile Number Enter करें। इसके बाद OTP Verify करके Account में Login करें।
3. Loan Amount और Tenure Select करें
अब App में अपनी जरूरत के अनुसार Loan Amount और Repayment Tenure Select करें। आपको आपकी Eligibility के अनुसार Available Options दिख सकते हैं।
4. Personal Details भरें
अब अपना नाम, Date of Birth, Address, Occupation और Income से जुड़ी Details Submit करें। सभी जानकारी Original Documents के अनुसार भरें।
5. PAN और Aadhaar से KYC करें
अब PAN Card और Aadhaar Card की Details Submit करें। जरूरत पड़ने पर Selfie या दूसरे KYC Verification Steps भी पूरे करने पड़ सकते हैं।
6. Income Proof और Bank Statement दें
Lending Partner की जरूरत के अनुसार Recent Bank Statement या Income Proof Upload करें। इससे आपकी Income और Repayment Capacity Check की जा सकती है।
7. Application Fee Check करें
अगर Application के दौरान Fee मांगी जाती है, तो पहले उसका Amount और Refund Policy पढ़ें। याद रखें कि Fee देने से Loan Approval Guaranteed नहीं होता।
8. Loan Agreement और KFS पढ़ें
अब आपको Interest Rate, Processing Fee, APR, EMI और Due Date की जानकारी दी जाएगी। सभी Conditions समझने के बाद ही Agreement Accept करें।
9. Application Submit करें
आखिर में अपनी Application Submit करें। InstaMoney App के Dashboard पर Application Status Track कर सकते हैं।
InstaMoney के Official Support के अनुसार, Lending Partner की Approval के बाद Loan Amount आपके Bank Account में Disburse किया जाता है।
10. InstaMoney Loan का पैसा कितने समय में मिलेगा?
Application Submit करने के बाद Lending Partner आपकी KYC, Documents और Credit Profile Verify करता है।
InstaMoney के Support Page पर बताया गया है कि कुछ Applications में Verification के बाद Disbursal में 24–48 घंटे लग सकते हैं। वहीं, दूसरे Status Page पर Sanctioned Application के लिए 3 दिन तक का समय बताया गया है। इसलिए सभी Applicants के लिए एक जैसा Disbursal Time मानना सही नहीं होगा।
आप App Dashboard में अपना Loan Status Check कर सकते हैं।
Created: इसका मतलब Application अभी पूरी नहीं हुई है या कुछ Details/Documents बाकी हैं।
Under Verification: Lending Partner आपकी Details और Documents Check कर रहा है।
Sanctioned: Loan Approve हो चुका है और Disbursal Process चल रही है।
अगर Application में कोई Document Pending है, तो उसे समय पर Upload करें।
11. InstaMoney Loan की EMI कैसे जमा करें?
Loan मिलने के बाद आपको तय Due Date पर Repayment करना होगा। Application के दौरान चुने गए Repayment Method के अनुसार EMI जमा की जा सकती है।
AutoPay Mandate: अगर आपने UPI AutoPay या Bank Mandate Setup किया है, तो Due Date पर EMI Automatically Debit हो सकती है।
Payment Status: EMI जमा होने के बाद App में Payment Status Check करें।
Receipt Save करें: Payment Successful होने पर Transaction Receipt या Screenshot अपने पास रखें।
Due Date से पहले Bank Account में पर्याप्त Balance रखें। EMI Miss होने पर Late Payment Charges लग सकते हैं और Credit Score पर भी असर पड़ सकता है।
अगर आपको Short-Term Loan के Repayment Options समझने हैं, तो Pocketly Loan App और mPokket से Loan लेने की जानकारी भी देख सकते हैं। इनके Loan Amount और Tenure InstaMoney से अलग हैं।
12. Application Reject होने पर क्या करें?
अगर InstaMoney पर आपकी Loan Application Reject हो जाती है, तो तुरंत दूसरी Application Submit करने के बजाय Rejection का कारण समझने की कोशिश करें।
Application Reject होने की कुछ वजहें हो सकती हैं:
Low Credit Score: आपकी Credit History Lending Partner की Conditions के अनुसार नहीं हो सकती।
Income Verification में परेशानी: Bank Statement या Income Details से आपकी Repayment Capacity Confirm नहीं हो पाई हो।
गलत Documents: PAN, Aadhaar या Bank Details में दी गई जानकारी Match नहीं कर रही हो।
Existing EMI: पहले से चल रही EMI और दूसरे Loans की वजह से आपकी Eligibility प्रभावित हो सकती है।
Incomplete KYC: Application में कोई Verification Step बाकी रह गया हो।
अपनी Details ठीक करने के बाद ही दोबारा Apply करने के बारे में सोचें। InstaMoney Support से Rejection Status की जानकारी भी ले सकते हैं।
13. InstaMoney App Safe है या नहीं?
InstaMoney खुद को Loan Service Provider बताता है और अपनी Official Information में RBI-Regulated Lending Partners के जरिए Loan उपलब्ध कराने की बात कहता है।
Google Play Listing पर Innofin Solutions Private Limited और Aeroflex Finance Private Limited के नाम Lending Partners के रूप में दिए गए हैं। लेकिन Loan लेने से पहले अपने KFS और Loan Agreement में Actual Lender का नाम जरूर Match करें।
कुछ Safety Checks हमेशा करें:
- App केवल Official Google Play Store से Download करें।
- Loan Agreement और KFS पढ़े बिना Accept न करें।
- OTP, UPI PIN या Banking Password किसी को न बताएं।
- किसी Unknown Personal UPI ID पर Loan या Verification के नाम पर Payment न करें।
- App की Permissions और Privacy Policy Check करें।
- Repayment केवल Official Payment Channel से करें।
अगर आप किसी दूसरे NBFC-Based Loan Option को समझना चाहते हैं, तो TVS Credit Personal Loan की Eligibility और Charges भी देख सकते हैं। वहीं, Digital Loan Platform के तौर पर Olyv App और FatakPay Loan की Conditions भी अलग-अलग Check कर सकते हैं।
14. InstaMoney से जुड़े सवाल-जवाब
1. InstaMoney App से कितना Loan मिल सकता है?
Google Play Listing के अनुसार, InstaMoney पर ₹5,000 से ₹1 लाख तक Personal Loan के लिए Apply कर सकते हैं। Actual Amount आपकी Eligibility पर निर्भर करता है।
2. InstaMoney का Interest Rate कितना है?
Google Play पर Interest Rate 24% से 48% सालाना बताया गया है। Final Rate Lending Partner तय करता है।
3. InstaMoney Loan के लिए Minimum Age कितनी है?
Google Play Listing पर Age 21 से 55 साल बताई गई है। हालांकि, Lending Partner के अनुसार Conditions अलग हो सकती हैं।
4. क्या InstaMoney बिना PAN Card के Loan देता है?
InstaMoney के Support Page पर PAN और Aadhaar को Required KYC Documents में शामिल किया गया है। इसलिए Application के दौरान इनकी जरूरत पड़ सकती है।
5. क्या InstaMoney की Application Fee वापस मिलती है?
InstaMoney के Support FAQ के अनुसार, Application Fee Non-Refundable है। Loan Reject होने पर भी यह वापस नहीं मिलती।
Approval और Verification के बाद Disbursal में 24–48 घंटे या कुछ मामलों में 3 दिन तक लग सकते हैं। Actual Time Lending Partner पर निर्भर करता है।
7. क्या InstaMoney खुद Loan देता है?
15. Loan लेने से पहले मेरी सलाह
InstaMoney पर ₹5,000 से ₹1 लाख तक Personal Loan के लिए Apply कर सकते हैं। लेकिन इसकी Interest Rate 24% से 48% सालाना तक बताई गई है, इसलिए Loan लेने से पहले Total Repayment जरूर Calculate करें।
Application Fee और Processing Fee को अलग-अलग समझें। KFS में Lender का नाम, APR, EMI और सभी Charges Check करने के बाद ही Loan Accept करें।
मेरी सलाह है कि सिर्फ जल्दी Loan मिलने के कारण Application Fee या कोई दूसरा Charge Pay न करें। पहले सभी Conditions समझें और उतना ही Loan लें जिसे आप समय पर Repay कर सकें।